पैगंबर हज़रत मोहम्मद (स० अo वo) का पैगाम पूरी इंसानियत के लिए, तालीम पर अमल से ही मिटेगी समाज की बुराई
ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट
जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 रामपुर
रामपुर सांसद मौलाना मौहिबुल्लाह नदवी जुलूस-ए-मोहम्मदी के मुक़द्दस अवसर पर रामपुर के माननीय सांसद मौलाना मौहिबुल्लाह नदवी जी ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित भव्य जुलूसों में शिरकत की। सांसद महोदय ने सबसे पहले अजीतपुर पहुँचकर जुलूस-ए-मोहम्मदी में भाग लिया और अकीदतमंदों के साथ मिलकर खुशी का इज़हार किया। इसके उपरांत उन्होंने ऐतिहासिक किले पर पहुँचकर मुख्य जुलूस में शिरकत की और रामपुर की अवाम का इस्तकबाल स्वीकार किया।
इस अवसर पर मीडिया एवं जनसमूह को संबोधित करते हुए सांसद मौलाना मौहिबुल्लाह नदवी जी ने रामपुर, प्रदेश एवं पूरे देशवासियों को ईद-उल-मिलादुन्नबी की दिली मुबारकबाद पेश की। उन्होंने कहा कि पैगंबर हज़रत मोहम्मद सल्लाल्लाहु अलैहि वसल्लम किसी एक कौम या वर्ग के लिए नहीं, बल्कि पूरी इंसानियत के लिए रहमत बनकर आए हैं। उनका लाया हुआ पैगाम भाईचारे, मोहब्बत, अमन और इंसानियत का पैगाम है।
सांसद नदवी ने जोर देकर कहा कि आज के दौर में समाज में फैली बुराइयों, नफ़रत और असमानता को ख़त्म करने के लिए पैगंबर (स०) की तालीमात और कुरआन शरीफ़ की हिदायतों को पढ़ने, समझने और उन पर अमल करने की सख़्त ज़रूरत है। जब हम सब उनकी शिक्षाओं पर सही मायनों में चलेंगे, तभी समाज में अच्छाइयां पैदा होंगी और एक मिसाली भाईचारे की स्थापना होगी सांसद मोहिबुल्लाह नदवी
अजीतपुर एवं किला परिसर में जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान जनसमूह को संबोधित करते हुए
मेरे अज़ीज़ भाइयों, रामपुर की अज़ीम अवाम और देशवासियों!
आप सभी को ईद-उल-मिलादुन्नबी की बहुत-बहुत मुबारकबाद!
आज का यह मुक़द्दस दिन सिर्फ जश्न मनाने का दिन नहीं है, बल्कि पैगंबर-ए-इस्लाम हज़रत मोहम्मद सल्लाल्लाहु अलैहि वसल्लम के पैगाम को याद करने और अपनी जिंदगियों में उतारने का दिन है।
नबी-ए-करीम पूरी दुनिया और पूरी इंसानियत के लिए पैगंबर बनकर आए हैं। आपका लाया हुआ इंसानियत का पैगाम हम सब के लिए है। इस्लाम और पैगंबर की तालीमात हमें आपस में मोहब्बत, अमन और एक-दूसरे के दुख-दर्द में शरीक होने का रास्ता दिखाती हैं।
आज ज़रूरत इस बात की है कि हम सब पैगंबर (स०) की तालीमात को सिर्फ सुनें ही नहीं, बल्कि गहराई से पढ़ें, समझें और अपनी अमली जिंदगी में ढालें। जब तक हम उनकी हिदायतों पर अमल नहीं करेंगे, तब तक समाज से बुराइयां ख़त्म नहीं हो सकतीं। अगर हम समाज से बुराइयों का खात्मा करना चाहते हैं और अच्छाइयों को फरोग देना चाहते हैं, तो हमें नबी के अख़लाक़ और उनकी इंसानियत की राह पर चलना होगा।
आइए, आज इस मुबारक मौके पर हम यह अहद करें कि हम अपने रामपुर में और पूरे देश में अमन, शांति और आपसी भाईचारे को कायम रखेंगे। समाज के हर कमज़ोर और ज़रूरतमंद की मदद करेंगे और नफ़रतों को मिटाकर मोहब्बत की शमा रोशन करेंगे।
अल्लाह ताला हमारे रामपुर को, हमारे मुल्क को अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली का गहवारा बनाए। आप सभी को एक बार फिर ईद मिलादुन्नबी की ढेरों मुबारकबाद और सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने क्षेत्र में हुए विभिन्न हादसों और इंतकाल की दुखद घटनाओं के बाद सघन दौरा कर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं। सांसद नदवी सबसे पहले रामपुर के पहाड़ी गेट और सिविल लाइंस क्षेत्र के मोहल्ला अजीतपुर पहुंचे, जहां हाल ही में भारी बारिश के दौरान खुले नालों में बहने व फिसलकर गिरने से 8 वर्षीय मासूम अब्दुल रहीम और 7 वर्षीय छात्र अमान की दर्दनाक मौत हो गई थी। उन्होंने दोनों शोकाकुल परिवारों के घर जाकर मासूम बच्चों के असमय निधन पर गहरा शोक जताया और हाल जानकर परिवार को इस अपार दुख को सहने का हौसला दिया। इसके तुरंत बाद, सांसद नदवी अजीतपुर में ही एक अन्य पीड़ित परिवार के घर पहुंचे, जहां दिल्ली में रहकर कारचोब का काम करने वाले स्थानीय निवासी की अग्नि दुर्घटना में जलकर हुई आकस्मिक मौत पर परिजनों से मिलकर ताजियत पेश की और उन्हें ढांढस बंधाया और सांसद नदवी ग्राम दबके पहुंचे, जहां उन्होंने संभ्रांत नागरिक इरफान साहब की मां के इंतकाल हो जाने पर उनके दफन मैं शिरकत की ओर मरहूम के लिए दुआ मगफिरत की ओर परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके पश्चात वे दड़ियाल के ग्राम सीतला पहुंचे, जहां उन्होंने ग्राम प्रधान साबिर सहाब के इंतकाल पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनके दफन मैं शिरकत की और मरहूम की मगफिरत के लिए दुआ मांगी।
इस दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और खुले नालों को लेकर गहरा दुख व्यक्त करते हुए सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने कहा बरसात के इस मौसम में बुनियादी सुरक्षा इंतजामों की अनदेखी के कारण मासूम बच्चों व नागरिकों की जान जाना अत्यंत हृदय विदारक है। दुख की इस कठिन घड़ी में हम पूरी मजबूती से पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। समाज और जनप्रतिनिधि होने के नाते यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि जहां भी बुनियादी ढांचे में कमियां या खतरे मौजूद हैं, उनकी पहचान कर उन्हें तुरंत दुरुस्त कराया जाए। प्रशासन को भी खुले नालों को ढकने और जोखिम भरे स्थानों पर सुरक्षा पुख्ता करने के कड़े निर्देश दिए जा रहे हैं, वहीं आम जनमानस से भी अपील है कि वे बच्चों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतें।
सांसद के इस दौरे के दौरान मुख्य रूप से एडवोकेट महबूब अली पाशा हाफिज रफी नूरी नासिर शेख डॉक्टर उवेश खान
जमील सैफी जुबेर अहमद
डॉक्टर मकतूब मुन्ना अरशद अली एडवोकेट रियाज पासा इंतजार अली धर्मेंद्र यादव
बदन सिंह यादव और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें